Breaking News

जमुई में दबंग पड़ोसी ने मां-बेटे को पी’टा:बाइक लगाने को लेकर हुआ विवाद, दह’शत फैलाने के लिए की गोलीबारी

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव में पड़ोसी के घर के पास बाइक लगाने पर दबंग पड़ोसी ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। वही दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की जिससे इलाके में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव निवासी भासों शाह का पुत्र मंगलवार की रात काली पूजा देखने के लिए जमुई गया था।

वहीं देर रात जब वह अपने घर लौटा तो पड़ोसी मुख्तार मियां के घर बाइक लगा दिया। जिससे नाराज दबंग प्रवृत्ति के मोहम्मद मुख्तार , मोहम्मद मुस्ताक सहित लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट किया जाने लगा जिसे बचाने गई उसकी मां समीना खातून को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब तक का स्थानीय लोग जमा होते तो दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए गोली चला दी। जिससे इलाके में दहशत व्याप्त है।

घटना के बाद घायल मां बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल समीना खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिली है पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।- राजीव तिवारी टाउन थानाध्यक्ष जमुई

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.