Breaking News

मुजफ्फरपुर में बंधन बैंक के ऑफिस में लगी आग:डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख, डॉक्यूमेंट्स और कंप्यूटर भी जल गए

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के परसौनीनाथ स्थित बंधन बैंक के ऑफिस में देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें ऑफिस से बाहर निकलने लगी। आसपास के लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार को दी गई। उन्होंने अपने एक स्टाफ को वहां भेजा। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तबतक ऑफिस का पूरा समान जलकर राख हो चुका था। आज सुबह ब्रांच मैनेजर भी मौके पर पहुंचे। संपत्ति का आकलन करने के बाद बताया की डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसके कंप्यूटर, टेबल, कुर्सी और सभी डॉक्यूमेंट्स समेत अन्य सामान थे।

शॉर्ट सर्किट से अगलगी की आशंका

ब्रांच मैनेजर ने आशंका जताई कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। उन्होंने किसी अन्य संभावना से इनकार किया है। बताया कि देर रात अचानक से ऑफिस में आग लग गई। जब धुंआ बाहर निकलने लगा तब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। तब तक सुबह हो चुकी थी। अगल-बगल के लोग अपने-अपने सामान की सुरक्षा में लग गए। पहले बाहर से ही पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, लपटें धीरे-धीरे तेज होने लगी। तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.