Breaking News

बांका में 115 शराबी और शराब तस्कर गिरफ्तार:झारखंड से सटे इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने चलाया जांच अभियान

बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात तक जांच अभियान चलाकर 115 शराबी और शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बांका की टीम ने भागलपुर उत्पाद विभाग की टीम के साथ मिलकर यह जांच अभियान चलाया। भलजोर समेत झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि 13 शराब तस्कर और 102 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भलजोर चेकपोस्ट से प्रदुुन कुमार, दिनेश महतो, बबलू कुमार को 79 लीटर शराब लोडेड बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मकदूमा से दो लीटर शराब के साथ दिलीप चौधरी, मकदूमा से पांच लीटर शराब के साथ सावित्री देवी और डेविड हांसदा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पांच लीटर शराब के साथ बिष्णु देव मुर्मू को नरकट्टा से, राम चन्दर और तेतर लैया को कटेली मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा राजेश दास, शालिग्राम रविदास, शकील अंसारी और कासिम अंसारी को बाइक पर सवार के साथ गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि भलजोर चेकपोस्ट से 36, पंजवारा चेकपोस्ट से 14, दर्दमारा चेकपोस्ट से 48, फत्तूचक धोरैया से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। भलजोर टीम का- निरीक्षक मनोज कुमार, धोरैया टीम का सहायक अवर निरीक्षक विजय पंडित, पंजवारा टीम का सहायक अवर निरीक्षक सौरभ कुमार, और दर्दमारा टीम का सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ने किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.