Breaking News

PMCH में पि’टाई की होगी जांच…:स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम बनाई

पटना के PMCH के टाटा वार्ड में जूनियर डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले पर जांच करने का फैसला लिया गया है। बता दे की जांच स्वास्थ्य विभाग के अलावा पीएमसीएच प्रशासन के द्वारा अपनी तरफ से शुरू कर दी गई है। कल स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बैठक बुलाई थी जिसमें यह फैसला लिया गया है।.

जांच के लिए बनाई गई 5 सदस्यीय टीम

PMCH टाटा बोर्ड में परिजन और डॉक्टरों के बीच में मारपीट होने के बाद जांच के लिए 5 सदस्य टीम बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार को बनाया गया है। टीम को 7 दिनों में अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी होगी। उसके बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कल अपर मुख्य सचिव के द्वारा बैठक बुलाई गई थी। जिसमें वीडियो देखकर अधिकारियों ने पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों को फटकार लगाई है। साथ ही उनकी मांगों को लेकर कहा कि इस पर विचार की जाएगी। इस बैठक में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर मांग रखी थी।

समझिए, क्या है पूरा मामला

बुधवार की रात 70 वर्षीय मरीज को पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एमडिट कराया गया था। एडमिट होने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन मौत के लिए डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराने लगे। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके परिजन की मौत हो गई। उनके कहने के बाद भी समय से इलाज शुरू नहीं किया गया। यहीं से विवाद बढ़ा। पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक डॉक्टर और युवक में हाथापाई होती है। कुछ देर में दूसरे डॉक्टर जुटते हैं। फिर बेहरमी से दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर मारते हैं।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का क्या है आरोप

वहीं, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मरीज की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बाहर से असामाजिक तत्वों को बुलाकर गोली मारने की धमकी दी। घटना के अगले दिन गुरुवार को 50-100 लोगों ने अस्पताल के जीवक हॉस्पिटल पर हमला कर दिया। फिर पथराव कर दिया।

पांच दिनों के बाद जूनियर डॉक्टर का हड़ताल खत्म

पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर पिछले 5 दिनों से हड़ताल पर थे, जो की सोमवार को खत्म हो गई। कल स्वास्थ्य विभाग अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के द्वारा बुलाई गई। बैठक के बाद उनकी मांगों को सुना गया और उस पर विचार करने का फैसला किया गया जिसके बाद जूनियर डॉक्टर शाम 4:00 बजे से अपने काम पर लौट गए।

बता दें की पीएमसीएच में करीब 1500 जूनियर डॉक्टर 5 दिनों से हड़ताल पर थे। हर रोज 1200 मरीज बिना इलाज के वापस लौट रहे हैं। अब हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में जूनियर डॉक्टर 5 दिन से हड़ताल पर हैं। हर दिन करीब 1200 मरीज बिना इलाज के वापस लौट रहे हैं। 60 से अधिक ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। अब उस विवाद का वीडियो सामने आया है, जिसे विवाद पर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जूनियर डॉक्टर बेहरमी से उस परिवार के सदस्यों को पीट रहे हैं, जिनके परिजन की मौत हुई थी।

वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के टाटा वार्ड में एक जूनियर डॉक्टर मरीज के परिजनों को बुरी तरह पीट रहे हैं। परिजन डॉक्टर को रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे किन्हीं की नहीं सुन रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भी मामले को शांत कराने की कोशिश करते हैं। मगर डॉक्टर किन्हीं की नहीं सुन रहे हैं। वे परिजन को पीटते जा रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.