Breaking News

अहमदाबाद में लिफ्ट गिरी, 7 मजदूरों की मौ’त:सामान ले जाने वाले एलिवेटर में सवार थे

अहमदाबाद में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर काम चल रहा था और मजदूर लिफ्ट (एलीवेटर) के जरिए सामान ऊपर ले जा रहे थे। इसी दौरान सातवीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट टूट गई। लिफ्ट में कुल 8 मजदूर सवार थे।

अहमदाबाद महानगरपालिका के स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन हितेश बारोट ने हादसे के बाद कहा कि अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। जिस एलिवेटर से सिर्फ सामान ऊपर भेजा जाता है। उस पर सामान के साथ मजदूरों को भी ऊपर भेजा व उतारा जा रहा था। यह अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के मानकों के अनुसार गलत है। इसका जवाबदार कंस्ट्रक्शन साइट के मालिक को माना जाएगा।

हादसे वाली इमारत गुजरात यूनिवर्सिटी के पास बन रही है। इसका नाम एस्पायर-2 है। यहां जो लिफ्ट गिरी है, उसे कंस्ट्रक्शन मटेरियल ले जाने के लिए लगाया गया था। लोहे के ढांचे पर लगाई जाने वाली इस तरह की लिफ्ट को एलीवेटर कहा जाता है। नीचे 9 तस्वीरों में आप इस हादसे के बाद के हालात देख सकते हैं…

लोहे का यह ढांचा उसी लिफ्ट (एलिवेटर) का हिस्सा है, जिसमें सवार होकर मजदूर इमारत की नौवीं मंजिल पर जा रहे थे।

लोहे का यह ढांचा उसी लिफ्ट (एलिवेटर) का हिस्सा है, जिसमें सवार होकर मजदूर इमारत की नौवीं मंजिल पर जा रहे थे।

हादसे के बाद मृतकों और घायल मजदूर को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ।

हादसे के बाद मृतकों और घायल मजदूर को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ।

हादसे के समय इमारत की पार्किंग में कई वाहन खड़े हुए थे। हालांकि यहां किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

हादसे के समय इमारत की पार्किंग में कई वाहन खड़े हुए थे। हालांकि यहां किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पूरे इंतजाम के साथ पहुंची, ताकि इमारत में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू किया जा सके।

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पूरे इंतजाम के साथ पहुंची, ताकि इमारत में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू किया जा सके।

हादसे के तुरंत बाद काम कर रहे मजदूरों ने लिफ्ट से मृतकों और घायल को निकाला। तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

हादसे के तुरंत बाद काम कर रहे मजदूरों ने लिफ्ट से मृतकों और घायल को निकाला। तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

बिल्डिंग के फर्श और दीवारों पर मारे गए मजदूरों के खून के धब्बे नजर आ रहे थे। (फोटो विचलित कर सकती है, लेकिन हादसे के हालात बयां करने के लिए हम इसे दिखा रहे हैं।)

बिल्डिंग के फर्श और दीवारों पर मारे गए मजदूरों के खून के धब्बे नजर आ रहे थे। (फोटो विचलित कर सकती है, लेकिन हादसे के हालात बयां करने के लिए हम इसे दिखा रहे हैं।)

यह उस इमारत की फोटो है, जहां कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। इसके आसपास कई ऊंची इमारतें मौजूद हैं।

यह उस इमारत की फोटो है, जहां कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। इसके आसपास कई ऊंची इमारतें मौजूद हैं।

हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरी इमारत को सील कर दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.