Breaking News

नालंदा में डूबने से एक की मौ’त:घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली ला”श, राहगीरों की पड़ी नजर

नालंदा जिला अंतर्गत परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में रविवार की शाम पईन में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय चंदेश्वर यादव के (65) वर्षीय पुत्र शिवजी यादव है।

घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया कि रविवार की शाम बुजुर्ग शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। तभी पाईन में पानी छूने के क्रम में गहरे पानी में चले गए जिससे डूब कर उनकी मौत हो गई। वहाँ से गुजर रहे राहगीरों की जब नजर पाईन डूबे एक व्यक्ति पर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद मौके पर ग्रामीण जुटे और पईन से शव को बाहर निकाला।

मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परवलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.