Breaking News

मुजफ्फरपुर : छिनतई करते दो ब’दमाश धराए:लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दी जमकर धुनाई; दोनों को थाने ले गई पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार रात झपट्टामार गिरोह के दो शातिरों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई। दोनों बाइक से मोबाइल झपटा मारकर भाग रहे थे। इसी दौरान भीड़ से पकड़े गए। घटना जिले के पियर थाना के घोसरामा इलाके की है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, लोगों ने मामले की सूचना पियर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर पहुंची पियर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। वही, दोनों शातिरों को हिरासत में ले लिया। जबकि, उनकी बाइक को भी जब्त किया गया है। पुलिस दोनों के नाम पते का सत्यापन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मतलुपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो घोसरामा गांव के राम विलास पासवान सड़क किनारे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आया और मोबाइल झपटकर भागने लगा।इसपर उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसी बीच भागने कर्म में दोनों युवक मोटरसाइकिल पर असंतुलित हो गए। जिसके बाद दोनों सड़क पर ही गिर गए। इसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। इसकी सूचना पियर थाना की पुलिस को दी गई। मामले में पियर थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल छीनकर भागने के आरोप में दो युवक को हिरासत में लिया गया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.