मानसून की बेरूखी का असर इस साल कम वर्षा के रूप में दिखाई पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब इस साल प्री-मानसून बारिश अनुमानित वर्षा 59.9 से अधिक 127.6 एमएम औसत बारिश रिकॉर्ड किया गया था। जबकि पिछले साल इसी अवधि में प्री-मानसून की औसत बारिश 317.2 एमएम रिकॉर्ड की गई थी। यदि पिछले साल अप्रैल से अगस्त तक में हुई औसत वर्षा की तुलना इस साल के अप्रैल से अगस्त तक की जाए तो मई को छोड़कर अब तक अनुमानित वर्षा भी नहीं हुई है। एेसा नहीं कि आसमान में बादल नहीं छाते, बल्कि रोजाना आसमान हल्के एवं भारी बादलों से छाया रहता है। इसके बावजूद अनुमानित वर्षा इस साल अब तक नहीं हुई है। सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक महीना में अनुमानित वर्षा, कुल वर्षा और औसत वर्षा का अलग-अलग आंकड़ा होता है।
पिछले साल अप्रैल से अगस्त तक हर महीने में अनुमानित वर्षा से अधिक बारिश हुई थी। जबकि इस साल अप्रैल से अगस्त तक में केवल मई महीने में अनुमानित वर्षा से अधिक बारिश हुई थी। जबकि अप्रैल, जून, जुलाई में अनुमानित वर्षा से काफी कम बारिश हुई है। अगस्त महीना का 10 दिन गुजर जाने के बाद भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। महीने की अनुमानित वर्षा का कुछ अंश तक अभी तक नहीं हुआ है। यह स्थिति तब है जब इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर बिहार में 14 जून को पहुंच गया था। लेकिन मानसून रेखा के दक्षिण की ओर झुकाव के कारण मानसून कमजोर पड़ गया। जिसके कारण अनुमानित वर्षा भी नहीं हो सकी।



Comment here