Breaking News

नीतीश मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी CM बने, शपथ लेते ही तेजस्वी ने नीतीश के पैर छुए

नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश ने हिंदी में ईश्वर के नाम की शपथ ली। उनके तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बेटे तेजस्वी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी भी राजभवन पहुंचीं। हालांकि, तेजस्वी के पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव खराब सेहत की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, शपथ से पहले नीतीश ने लालू से फोन पर बात करके उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी।

सियासी उठापटक के बड़े अपडेट्स…

  • भाजपा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ महागठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोर टेस्ट के समय ही नए स्पीकर के लिए भी चुनाव होगा। महागठबंधन की ओर से स्पीकर की कुर्सी RJD को मिल सकती है। हालांकि, कांग्रेस ने भी स्पीकर की कुर्सी पर दावा किया है।
  • भाजपा नेता पार्टी मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इन्होंने नीतीश कुमार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। धरने पर बैठे भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार ने अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का।
  • पूर्व CM जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के लिए 2 मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दिया है। पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद मिलने चाहिए।
  • सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।

बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।

नई कैबिनेट में संभावित मंत्रियों की सूची

1. RJD कोटे से- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम

2. JDU कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान

3. कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार

4. हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन

बड़े बयान…

जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव- बिहार में जो हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है। न कैश पकड़ा गया, न ED की छापेमारी हुई। न असम के CM की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की। महाराष्ट्र में BJP ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया।

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री- बिहार के CM नीतीश कुमार PM बनने की चाहत रख रहे थे। एनडीए गठबंधन में वह पद उन्हें नहीं मिलता है। जिसको देखते हुए संसदीय चुनाव से पहले ही नीतिश कुमार RJD का हाथ थाम लिया। PM बनने की चाहत में CM ने गठबंधन को धोखा दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.