Breaking News

रोहतास में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव:पिछले 24 घंटे में 10 मरीज ठीक होकर किए गए डिस्चार्ज

रोहतास में कोरोना की चौथी लहर में रोज नए-नए पॉजिटिव मामलों का आने का सिलसिला थमा नहीं है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों जिले में 05 नए कोरोना पॉजेटिव मिले है। जबकि पिछले 24 घंटों में 10 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किया गए हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरिजों की संख्या 31 हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जिले में कुल 2448 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। जिसमें एंटीजन टेस्ट की संख्या 1558 एवं आरटीपीसीआर 838 टेस्ट किए गए। जबकि टूनेट जांच की संख्या 50 रही। जबकि निजी क्लिनिक में 02 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए।

इस तरह कुल 2448 टेस्ट में 2443 का रिजल्ट निगेटिव रहे, जबकि 05 मामले पॉजेटिव आए हैं। सभी 05 पॉजेटिव मामले रोहतास जिले के हैं। बताया कि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 31 हो गई है। जिसमें सभी 31 एक्टिव मरीजों का इलाज होम आइशोलेशन में चल रहा है।

शुक्रवार तक चलेगा विशेष ड्राइव

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ के पी साहू ने बताया कि जिले में कोरोना के चौथी लहर में लगातार मामले आ रहे हैं। इसलिए सौ प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। जिले में टीकाकरण का विशेष अभियान चल रहा है, शुक्रवार 12 अगस्त तक यह मेगा ड्राइव जारी रहेगा। कहा कि कोरोना से पूर्ण सुरक्षा के लिए प्रिकाशन डोज जरूरी है, मेगा ड्राइव में टीका आयानी से ले सकते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.