पूर्वी चंपारण की ओर से अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की ओर से पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव चकिया स्टेशन पर किया गया है। ट्रेन के रुकने से चकिया के लोगो को काफी सुविधा मिलेगी।
इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। बताया गया कि यात्रियों की सुविधा हेतु हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी के रास्ते पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03219/03220 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र समर स्पेशल का चकिया स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है ।
12 अगस्त से पाटलिपुत्र से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03219 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट समर स्पेशल ट्रेन 22.15 बजे चकिया स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 22.17 बजे प्रस्थान करेगी ।
इसी तरह अयोध्या कैंट से दिनांक 13 अगस्त से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 03220 अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र समर स्पेशल ट्रेन 06.09 बजे चकिया पहुंचकर 06.11 बजे आग के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पूर्वी चंपारण समेत चकिया के लोगो को काफी फायदा मिलेगा।



Comment here