वैशाली में आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र चौक के पास शनिवार को मस्जिद के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। बिजली गिरने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसके बाद घंटों इलाके की बिजली जरूर गुल रही।:

मस्जिद के गुंबद पर गिरती आकाशीय बिजली।
आसपास के लोगों ने बताया कि हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास शनिवार देर रात तेज बारिश हो रही थी। अचानक से तेज आवाज हुई। मानो बादल फट गया हो। तेज रोशनी हुई और बिजली गिरी। इसके बाद लाइट चली गई।

बिजली गिरने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बिजली गिरने का वीडियो उस दौरान वहीं मौजूद खड़े युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बिजली गिरी उस वक्त मस्जिद में कोई मौजूद नहीं था।




छपरा में बिजली गिरने से 5 की मौत
इधर, शनिवार के शाम छपरा में आफत की बारिश के बाद गिरी बिजली से अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें शनिवार को दोपहर तक गौरा ओपी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि दो की मौत दरियापुर थाना क्षेत्र में हुई।
पेड़ के नीचे छिपे थे तभी गिरी बिजली
महम्मदपुर में तीन लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे थे। तभी पेड़ पर वज्रपात हो गया। इसमें तीनों लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों द्वारा नगरा स्वास्थ केंद्र में ले जाने के दौरान रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया।
सारण में 24 घंटे में वज्रपात से 5 की मौत: महम्मदपुर में तीन और दरियापुर में दो लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली
झोपड़ी में छिपे छात्र सहित दो की गई जान
दरियापुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में शनिवार को आए बारिश के दौरान गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक छात्र सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बनवारी पुर गांव निवासी उमेश राम(40वर्ष) पिता जगलाल राम और मनु कुमार (15 वर्ष) पिता विधान राय के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को आए बारिश को देखते हुए बचाव हेतु एक छात्र सहित दो लोग एक झोपड़ी में छिप गया था तभी गर्जन तर्जन के साथ शुरू हुए मूसलाधार बारिश के दौरान उसी झोपड़ी के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिसके वजह से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



Comment here