शेखपुरा में रविवार को जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार सहायक थाना क्षेत्र के लटकना गांव में देवर द्वारा अपनी भौजाई को मारपीट कर घायल कर दिए जाने का एक मामला प्रकाश में सामने आया है। भौजाई ने देवर को पैसे देने से किया इंकार किया तो देवर ने भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

घटना में घायल 25 वर्षीय महिला दीपू कुमारी को इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल महिला दीपू कुमारी ने बताया कि मेरा देवर बबलू कुमार पैसे मांग रहा था। मैंने देने से इंकार कर दिया तो बबलू कुमार ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में घायल दीपू कुमारी लटकना गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार की पत्नी बताई गई है। घायल महिला ने बताया कि उसका छोटा देवर बराबर उससे रुपयों की मांग जेब खर्च के लिए मांगा करता था।
वह उसे जबरदस्ती रूपयों की मांग कर रहा था । जब उसे रुपया नहीं दी तो वह उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल महिला द्वारा स्थानीय पुलिस से एक शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Comment here