Breaking News

छपरा में पिकअप वैन से मिली 3 लाख की श’राब:विशेष तहखाना में छिपा रखी थी खेप

बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर अनोखे अंदाज में शराब की तस्करी के घटना को अंजाम दे रहे है। इसी तरह का अनोखा मामला छपरा के मशरख से प्रकाश में आया है। पिकअप वैन में विशेष तहखाना बना शराब की तस्करी हो रही थी। मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। पुलिस को देख तस्कर पिकअप वैन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस को भ्रामित करने के लिए बनाए गए तहखाना कप देखने के बाद सभी लोग दंग रह गए। विदेशी शराब उत्तरप्रदेश से लाया जा रहा था।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीवान शीतलपुर एस एच 73 पर थाना क्षेत्र के देवरिया में वाहन वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी दौरान सीवान की तरफ से आ रही पिकअप बीआर 01जीसी 1845 का चालक पुलिस को देख पिकअप छोड़ फरार हो गया।

जांच-पड़ताल के दौरान पिकअप में तहखाना बनाकर 24 कार्टन ट्रैटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जो 218 लीटर हैं। वाहन में बने विशेष तहखाना को देख पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित हो गए। तहखाना से जब्त किए विदेशी शराब का मूल्य तीन लाख के आसपास बताया जनता है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है कि यह शराब किसकी है और कहां जा रही थी। वही पिकअप के मालिक की जांच पड़ताल की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.