बिहार की सियासत में दो यादव क्षत्रपों के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। लालू परिवार और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक दूसरे पर बयानों और आरोपों के तीर दाग रहे हैं। तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय पर ये आरोप लगा कर सनसनी मचा दिया था कि मंत्री बनने से पहले नित्यानंद राय RJD में शामिल होना चाह रहे थे।
नित्यानंद राय ने तेजस्वी और लालू परिवार को झूठा बताते हुए यादव समाज का दुश्मन बता दिया था। इस लड़ाई में अब लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप यादव ने भी एंट्री मार दी है। उन्होंने नित्यानंद राय का मजाक भी उड़ाया है।

नित्यानंद राय ने इस फोटो को शेयर किया था।
नकल कर मशहूर होना चाहते हैं नित्यानंद
तेजप्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि नित्यानंद राय उनकी नकल कर मशहूर होना चाहते हैं। दरअसल, नित्यानंद राय ने पिछले दिनों गाय का दूध निकालते एक फोटो शेयर किया था। इसको लेकर तेजप्रताप यादव ने नित्यानंद राय का मजाक उड़ाया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि दूध निकालने वाले नित्यानंद राय को पता नहीं होगा कि गाय में कितनी देवी-देवता का वास होता है।नित्यानंद राय बस मेरी कॉपी करते है।




तेजप्रताप यादव का स्वागत करते हुए समर्थक।
ED के सवाल पर निकल गए
लालू परिवार को झूठा बताने वाले नित्यानंद राय के बयान पर तेजप्रताप यादव ने नित्यानंद राय को सबसे बड़ा झूठा बताया है। तेजप्रताप यादव वैशाली के महुआ में एक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। इस दौरान हाजीपुर में पत्रकारों ने उन्हें रोक नित्यानंद को लेकर सवाल किया तो तेजप्रताप यादव नित्यानंद राय पर भड़कते दिखे। लेकिन, जब लालू के करीबियों पर ED की RAID को लेकर तेजप्रताप से सवाल हुआ तो तेजप्रताप चुपचाप खिसक लिए।



Comment here