88 वीं राज्यस्तरीय जूनियर-सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन पूर्णिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्णिया के दो खिलाड़ियों नहीं गोल्ड और ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया। पूर्णिया जिला एथलेटिक संघ के सचिव एमएच रहमान में बताया कि पहले दिन पूर्णिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाई जंप में अभिषेक कुमार ने सोना जीता है। वही 5000 मीटर रेस में प्रभाकर कुमार ने ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया।
अभी अन्य इवेंट में शानदार प्रदर्शन की है उम्मीद
पूर्णिया जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एमएच रहमान ने उम्मीद बताते हुए कहा कि अभी 2 दिन का इवेंट और बाकी है। इसमें पूर्णिया के एथलीट शानदार प्रदर्शन कर पूर्णिया का नाम राज्य में रोशन करेंगे। पहले दिन का खेल शानदार रहा। पहले दिन पूर्णिया की टीम ने 2 पदक जीते इसमें सोना और कंस पदक शामिल है।
पूर्णिया से विभिन्न वर्ग में 32 खिलाड़ी गए हैं पटना
प्रतियोगित में सभी आयु वर्ग से कुल 32 खिलाड़ियों पटना गए हैं। जो 31 जुलाई तक पाटलीपुत्रा स्पोर्टस कम्पलेक्स में प्रदर्शन करेंगे। अंडर 14 में आशीष कुमार, अभिशेक कुमार, अंडर 16 में रवि शंकर सिंह, हर्ष कुमार, प्रिन्स कुमार, अंडर 18 में नूर आमिर, अखिलेश कुमार राय, अन्शु कुमार, बादल कुमार, राहुल कुमार, रुची कुमारी, शबाना खातून, अंडर 20 में रंजीत कुमार, ज्योतिष कुमार, पिन्टू कुमार यादव, विशनुदेव सिंह, शेखर कुमार, प्रभाकर कुमार, अजय कुमार, अभिन्न राज, हुनहुन कुमार, साकेत कुमार शामिल हैं।
पुरुष वर्ग में रोहित कुमार, कौशिक भारद्वाज, प्रिन्स कुमार, मो. आरिफ आलम, मन्तोश कुमार, सौरव कुमार, आकाश कुमार उराव का चयन हुआ है। वहीं महिला वर्ग में रेणु कुमारी, परीक्ष खातून, प्रिति कुमारी शामिल है।







Comment here