Breaking News

पटना मुख्यालय डीआईजी ने अमरपुर थाना का किया निरीक्षण:जमीन विवाद से जुड़ी समस्याओं को ध्यान से सुना

पटना डीजीपी के निर्देशानुसार पटना मुख्यालय के डीआईजी विकास बर्मन बांका एसपी डॉ सत्यप्रकाश के साथ गुरूवार की संध्या अमरपुर थाने का निरिक्षण किया।इस दौरान डीआईजी ने कार्यालय की रखरखाव,अपराध से संबंधित कांडो की सुची,रिकार्ड की रख रखाव का बारिकी से अवलोकन किया।मौके पर डीआईजी ने कांड अंकित हो रही है या नही,कांड का अनुसंधान कैसा चल रहा है ,दिवा ,संध्या व रात्री गश्ती किस प्रकार हो रही है इस संबंध में मौजुद पुलिस अधिकारियों से अधतन् जानकारी प्राप्त किया।

साथ ही जमीन विवाद एवं निरोधात्मक कार्यवाही कितने लोगो पर हुई सारी बातों का गहराई से समीक्षा किया। मौके पर डीआईजी ने अवैध खनन पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया।मौके पर डीआईजी ने बताया कि थाने में लंबित कांडो की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी।

बेहतर पुलिसिंग के लिए बिहार के सभी थानों का निरिक्षण किया जा रहा है।इस अवसर पर बांका एसडीपीओ दिनेशचंद्र श्रीवास्तव,सर्किल इंसपेक्टर सुबोद कुमार राव प्रशिक्षु डी इस पी अर्जुन प्रशाद गुप्ता समेत थाने में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.