पटना के बिहटा स्थित कन्हौली बंसरोपण राम बहादुर सिंह यादव कॉलेज में शनिवार को चल रहे बीए की मैं छात्र एवं छात्राएं मोबाइल की रोशनी में परीक्षा देने को मजबूर रही। 2 घंटे तक चले परीक्षा का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन और कॉलेज अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों की बीए पार्ट वन एवं पार्ट 2 की परीक्षा चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होते हैं परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के बीच हड़कंप मच गया। इसी क्रम में परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल से लाइट जला कर किसी तरह परीक्षा का निष्पादन किया। किसी छात्र के द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक इंटरनेट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।सैकड़ो छात्र-छात्राएं एक कक्षा रूम में मोबाइल की रौशनी में बड़े ही आसानी से गैस पेपर को खोल कर एग्जाम देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में लगभग एक 100 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अचानक बिजली गुल हो जाने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल के टॉर्च का सहारा लिया।
इस मामले को लेकर कॉलेज के प्राचार्य से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है। जब इस मामले को लेकर बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।






Comment here