Breaking News

पूर्व CM मांझी ने बिहार में शराबबंदी पर उठाया सवाल:बोले- रात 11 बजे के बाद ब्रेथ एनलाइजर लगाए तो बिहार के 50% बड़े लोग नशे में मिलेंगे

रोहतास में पूर्व CM मांझी ने शराबबंदी को लेकर फिर बड़ा बयान दिया। उनका कहना कि राज्य सरकार को सजेशन है कि शराब नीति में संशोधन करे, क्योंकि मेडिकल साइंस कहता है शराब व्यस्न नहीं है तो फायदे का चीज है। वे शनिवार को सासाराम में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उहोंने कहा कि हम नहीं कह रहे हैं पेपर-मैगजीन में पढ़ सकते है कि स्वास्थ्य के लिहाज से दो पैग ले लिया जाता है तो वह दवा के रूप में काम करता है।

गरीब को पकड़ती है पुलिस, अमीर तो हजारों कार्टन रखते हैं
कहा कि हम जो बोलते हैं वायरल तो होगा ही क्योंकि हम वास्तविकता बोलते हैं। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की बिक्री एवं पीने में कमी नहीं आई है। लेकिन शराबबंदी में गरीब लोग को पुलिस को पकड़ती है अमीर तो शराब के हजारों कार्टून रखे हुए हैं। अगर 11 बजे रात के बाद ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया जाए तो 50 प्रतिशत अमीर शराब पिये मिलेंगे। कहा कि जो बिहार का नागरिक है वो जानता है कि शराब कहां मिल रही है।

एससी-एसटी छात्रावास में भोजन में चल रहा घोटाला
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी विधानसभा की अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के स्थल अध्ययन यात्रा दल के अध्यक्ष के रूप में रोहतास के दौरे पर हैं। कहा कि बिहार में विधानसभा की अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की दो टीमें राज्य में अध्ययन यात्रा पर निकली हैं। सभी जगह की रिपोर्ट नकारात्मक है।

बताया कि एससी-एसटी छात्रावासों में बच्चों को भोजन मानक के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। प्रत्येक बच्चे के मद पर एक माह में 2300 रुपए मिलते हैं परंतु बच्चों को ना दूध मिल रहा है, ना अंडा-फल दिया जा रहा है। कहा कि एससी-एसटी छात्रावास में भोजन एनजीओ द्वारा किया जा रहा है जो भारी घोटाला कर रहा है। कहा कि एससी-एसटी बच्चों का नामांकन तो हो रहा है परंतु उनमें ड्राप आउट भी बहुत है। एससी-एसटी बच्चों को छात्रवृति भी पर्याप्त नहीं मिल रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.