Breaking News

पूर्णिया के ऋषभ बने ICSC 10वीं के सेकेंड बिहार टॉपर:पूरे देश में तीसरा स्थान, 500 में 497 मार्क्स मिले

पूर्णिया के लाल ऋषभ कलानी ने कमाल किया है। ऋषभ कलानी ने आईसीएससी बोर्ड की 10 वीं परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में तीसरा स्थान लाया। पूर्णिया का नाम बिहार के साथ भारत में रौशन किया है। आईसीएससी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में ऋषभ कलानी को 500 में 497 मार्क्स मिले ही। ऋषभ की सफलता पर स्कूल के साथ-साथ परिजन भी काफी खुश हैं।

माता-पिता ने कहा सोचा नहीं था पूरे देश में तीसरा स्थान आएगा
आरएनसाव चौक के पार्वती हाता निवासी ऋषभ के पिता संजय कुमार कलानी बिजनेसमैन हैं।बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। ऋषभ के पिता ने बताया कि हर पिता का सपना होता होता है कि अपने माता-पिता का नाम रौशन करे। ऋषभ की पढ़ाई शुरू से ही उर्स लाइन कान्वेंट स्कूल में हुई है जो शहर का इकलौता आईसीएससी बोर्ड का स्कूल है।हमलोगों को उम्मीद थी कि बेटे का रिजल्ट बेहतर आएगा।लेकिन यह सोचा नहीं था कि ऋषभ को आईसीएससी बोर्ड में ऑल ओवर इंडिया में तीसरा स्थान मिलेगा।

ऋषभ बचपन से ही पढ़ाई को गंभीरता से लेता था

पिता संजय ने कहा कि ऋषभ बचपन से ही पढ़ाई को गंभीरता से लेता है। पिछले सभी क्लास में फर्स्ट आया है। हमलोगों ने कभी पढ़ाई के लिए उसपर कि दवाब नहीं बनया। पहले स्कूल फिर दोपहर में कोचिंग और रात में सेल्फ स्टडी उसकी डेली का रूटीन था। कोविड के कारण से ऑन लाइन क्लास होती थी।लेकिन ऋषभ मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ क्लास करने या स्कूल के द्वारा दिए गए असाइनमेंट को भेजने के लिए ही करता था।

एग्जाम के दौरान कभी अपने ऊपर प्रेशर हावी नहीं होने दें

ऋषभ ने बताया कि एग्जाम के दौरान कभी अपने ऊपर प्रेशर हावी नहीं दें।जिस तरह से अन्य दिनों में स्टडी करता था उसी तरह उसने पढ़ाई जारी रही।क्लास और कोचिंग की पढ़ाई के बाद वह तैयार किए गए नोट्स की अच्छी से पढ़ाई करता था।ऋषभ ने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता संजय कलानी, मां दीपिका कलानी, दादा बाल किशन जी कलानी ,दादी शकुन्तला कलानी, यश और टीचर को दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.