Breaking News

बगहा में दबंगों ने घर जलाया:जमीन से कब्जा हटाने के लिए घरों को किया आग के हवाले

बगहा के धनहा थाना स्थित गदियानी टोला में दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों से भर भर कर पहुंचे और जमीन खाली कराने के लिए उसपर बने घरों में ही आग लगा दिया। 11 डिसमिल जमीन पर पर रमेश यादव, सुरेश यादव, अशोक यादव और प्रमोद यादव का घर था जिसे दबंगों ने जला डाला। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, सिंहसन यादव, वरिंदर यादव, बेचू यादव, विनायक यादव, काशी यादव, ओमपकाश यादव, गुड्डू यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, जनक यादव, भिखारी यादव आदि लोग लगभग 3 गाड़ियों से भरकर सुबह करीब 8:00 से 9:00 के बीच रमेश यादव के घर के सामने पहुंचे और घर का सामान हटाने का फरमान जारी करने लगे। जिसका विरोध घरवाले करने लगे। फिर क्या था देखते ही देखते पूरे गांव में हंगामा शुरू हो गया। दबंगों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन भी किया गया। पीड़ितों ने बताया कि इस दरमियान फायर भी किया गया। घर उजाड़ने आए लोगों ने घरवालों का जमकर पिटाई किया। थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पीड़ित थाना पर नहीं पहुंचे थे। जमीनी विवाद है जो बहुत दिनों से चलती आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.