खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 किनारे सड़क किनारे एक ऑटो धूं-धूकर जलता हुआ देखा गया। घटना शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के मां कत्यायानी पेट्रोल पंप के समीप की है। ऑटो को लावरिस अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, इससे पहले घटना की जानकारी मानसी पुलिस को दी। मानसी पुलिस द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सीएनजी ऑटो जलकर राख हो गया था।
ऑटो की आगलगी की घटना में किसी व्यक्ति को क्षति नहीं पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को पैसेंजर को बैठाने को लेकर दो ऑटो चालक के बीच मारपीट हुई थी। स्थानीय ऑटो चालकों ने दोनों के बीच मामला को शांत करा दिया।



फिर, शुकवार को दोनेां के बीच मारपीट हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष के ऑटो चालक जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी ऑटो चालक ने माानसी थाना में शिकायत करने पहुंच गए तो दूसर पक्ष के ऑटो चालक ने फंसाने के नीयत से ऑटो में आग लगा दिया। मारपीट में जख्मी ऑटो चालक मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव निवासी माधो साह के पुत्र बंटी कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते गुरूवार को पैसेंजर बैठाने के चुकती गांव निवासी अवध किशोर यादव के पुत्र दौरान गुड्डु यादव व छोटू यादव ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बताया कि मारपीट के दौरान गले से सोने का चकती छिन लिया।
जख्मी ऑटो चालक ने बताया कि झूठा केस में फंसाने के लिए स्वंय ऑटो में आग लगा दिया। इधर, ऑटो मालिक ने बताया कि मारपीट के बाद जानबुझकर ऑटो में आग लगा दिया है। जिससे लाखों रूपये की क्षति हो और रोजगार छिन जाय। घटना के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है। इधर, थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ऑटो में आगलगी के बारे में स्पष्ट हो सकेगा।




Leave a Reply