बेगूसराय में बदमाशों ने मंगलवार को पीएनबी बैंक में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के NH-28 किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 12 लाख 21 हजार 551 की लूट की है। इस दौरान बदमाशों ने शाखा में मौजूद ग्राहकों के भी रुपए लूट लिए। लूट के वक्त बैंक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल 5 की संख्या में हैल्मेट लगाए हुए हथियारबंद अपराधी पहुंचे। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
लुटेरों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को रामानुज कुमार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। लूट के क्रम में अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को जमीन पर बैठा दिया। साथ ही उनके साथ हथियार के बल पर मारपीट भी की गई। लूट की घटना की सूचना के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।




लुटेरों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को रामानुज कुमार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।
तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश सहित कई पुलिस अधिकारी CCTV के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। बैंक मैनेजर ने बताया कि तीन अपराधियों ने उनको गन पॉइंट पर ले रखा था। तेघड़ा के डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि 12 लाख से अधिक की रकम की लूट हुई है। दो बाइक से 5 लुटेरे बैंक पहुंचे थे। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



Leave a Reply