Breaking News

औरंगाबाद में वृद्ध की सड़क हा’दसे में मौ’त:पोते के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे

औरंगाबाद के मंगलवार की सुबह पोते के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना देवकुण्ड थाना क्षेत्र के बंधवा मोड़ समीप सड़क की है। मृतक 83 वर्षीय छोटन भगत रायपुर बंधवा गांव का रहने वाला था। इस घटना में उसका पोता यशवंत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए हसपुरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बाइक पर सवार चालक दुर्घटनाग्रस्त पल्सर बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि यशवंत कुमार अपने दादा छोटन भगत को लेकर मंगलवार की सुबह घर से टहलने निकला था। घर जाने के दौरान मोड़ के समीप देवकुंड की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध छोटन भगत की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि पोता यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना देवकुंड थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू की। वहीं ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने उचित मुआवजे की मांग किया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गांव में मातम पसरा हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.