बारिश के लिए अनुकूल माने जाने वाला महीना आसाढ़ चल रहा है। तीन दिन बाद सावन आ जाएगा, जिसमें औसत से अधिक बारिश होती है। लेकिन, अभी पड़ रही गर्मी जेठ और वैशाख का अहसास दिला रही है।
विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से शिफ्ट होकर जैसलमेर, कोटा, गुना, ओडिशा होते बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इससे बिहार के अधिकांश हिस्से में मानसून की सक्रियता कम हो गई है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण सहित 25 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 13 जिलों में 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा। 14 जुलाई से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
इससे अधिकांश हिस्से में बारिश होने के आसार हैं। पटना में चार दिन से दिन और रात का पारा स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 48 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। 13 जुलाई से बारिश होने के आसार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।







Comment here