Breaking News

देश में 14 साल बाद हर सातवां व्यक्ति बिहारी:आबादी ऐसे ही बढ़ी तो दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रदेश होंगे हम

देश में हम दो, हमारे दो… यानी वह मानक जब आबादी बढ़नी रुक जाएगी। केंद्र सरकार का ध्येय है कि 2045 तक भारत इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। देश के 10 राज्य इस मानक को हासिल कर भी चुके हैं। बिहार में हम दो हमारे दो का लक्ष्य 2039 में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार में प्रजनन दर 2.98 है। नेशनल कमीशन ऑन पापुलेशन की रिपोर्ट कहती है कि 2036 में देश की आबादी 152.2 करोड़ हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक आबादी में बिहार की हिस्सेदारी 14.5% हो जाएगी और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ यूपी के बाद दूसरी सर्वाधिक आबादी वाला राज्य बन जाएगा। यानी देश में हर सातवां व्यक्ति बिहार से होगा।

तब जनसंख्या का घनत्व 463 व्यक्ति प्रति किमी हो जाएगा। तब देश की आबादी में 31 करोड़ नए लोग जुड़ जाएंगे। इसमें आधे से अधिक 17 करोड़ का योगदान 5 राज्यों बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, प.बंगाल और एमपी का होगा, जबकि दक्षिण के पांच राज्यों-आंध्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु का आबादी में योगदान मात्र 2.9 करोड़ होगा।

2036 में बिहार में जनसंख्या का घनत्व 1578 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी होगा जो अभी 1106 (2011 की जनगणना) है। बिहार के क्षेत्रफल (94,163 वर्ग किमी) के हिसाब से अभी प्रति व्यक्ति 9583 वर्ग फुट जमीन है जो आज से 14 साल बाद सिमटकर 6969 वर्ग फुट रह जाएगी, क्योंकि तब तक बिहार की आबादी 30% बढ़ जाएगी। आबादी में बिहार की हिस्सेदारी 14.5% हो जाएगी और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ यूपी के बाद दूसरी सर्वाधिक आबादी वाला राज्य बन जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.