Breaking News

औरंगाबाद में दुकान से 1.5 लाख की चोरी:अज्ञात चोरों ने नेशनल हाइवे 19 किनारे स्थित दुकान से उड़ाया कैश

औरंगाबाद शहर स्थित जसोइया मोड़ के समीप नेशनल हाईवे 19 पर स्थिति किराना दुकान से देर रात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए की सामग्री चोरी कर ली। इस बात की पता तब चला जब वो अपनी दुकान खोलने सुबह पहुँचे। दुकानदार जसोईया के पप्पू कुमार का है जो 2013 से अपना किराना दुकान चला रहे हैं

पप्पू कुमार ने बताया कि जिस जगह उनकी दुकान है उससे सटे 20-25 और छोटे दुकान है मगर किसी दुकान में चोरो के द्वारा चोरी करने की घटना नहीं घटी और न ही किसी प्रकार की क्षति पहुंची। जबकि महज 2 साल पहले भी यही आस पास से एक मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना घटी थी लेकिन इस मामले में कोई करवाई नहीं हो सका था।

बताया कि रात में इतनी गाड़ियां गुजरने के बाद और पुलिस प्रशासन की लगातार पेट्रोलिंग के बाद भी चोर शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया है। चोरों द्वारा चावल, दाल, चीनी, आटा, अनाज और पूजा की सामग्री ढो ली गई और कुछ पैसे भी गायब किये गए।

लिखित आवेदन देते हुए उन्होंने बताया कि यहीं आसपास में कुछ बंजारे लोग आराम करने के लिए अपना पड़ाव डाले थे जो कि रात्रि तक उन्हें देखा गया लेकिन सुबह सभी लोग यहां से फरार है। ऐसा आशंका है कि चोरी की घटना उन्हीं के लोगों के द्वारा की गई। फिलहाल इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन दिया गया है। प्राप्त आवेदन अनुसार पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.