प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत के बाद एक तरफ जहां लोग हैरान हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस पर अलग-अलग प्रतक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने कहा- ओह शिट्ट, यह हमारे देश लिए अच्छा नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। पीएम ने कहा- “इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। इसके बारे में आगे बताएंगे।”

जबकि, एक अन्य ट्विटर यूजर ने जबकि, एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि इस ट्वीट में कुछ छिपा हुआ है। कुछ बड़ा संदेश वह देना चाहते हैं। फेक न्यूज़ के खि’लाफ एक सर्जि’कल स्ट्राइक? या फिर वह चाहते हैं कि दिल्ली दंगा के बाद लोग सोशल मीडिया को सावधानी से इस्तेमाल करे या फेक न्यूज के खिलाफ लड़ाई।तो वहीं, दूसरी तरफ एक अन्य ट्विटर यूजर ने लोगों से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या पीएम मोदी को सोशल मीडिया छोड़ना चाहिए। अगर जवाब ना है तो रिट्वीट करें और नहीं है तो लाइक करें।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को सभी को चौंकाते हुए ट्वीट किया कि वे इस रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में मन बना रहे हैं।





Leave a Reply