Breaking News

विदाई:सेवा निवृत्त सम्मान पत्र देकर पुलिस कर्मियों को दी विदाई

सेवा निवृत्त दो पुलिस कर्मियों को एसपी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें अंग वस्त्र और फूलों का माला पहनाकर विदाई दिया गया। रोहतास एसपी आशीष भारती द्वारा हवलदार मदन कुमार व पुअनि जयराम सिंह को सेवा निर्धारित सम्मान पत्र देकर उनकी विदाई की गयी। इस मौके पर रोहतास एसपी ने पुलिस पदाधकारियों एवं कर्मियों द्वारा आम जनता एवं पुलिस विभाग की सेवा किए जाने की सराहना किया तथा उन्हें धन्यवाद देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना किया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय एक राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय द्वितीय सरोज कुमार साह, सार्जेंट मेजर रामाकांत प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.