Breaking News

शेखपुरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में SP:वाहनों से नाजायज वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा

शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर बीती मध्य रात्रि एसपी कार्तिकेय शर्मा जिले के दो सड़क मार्गों पर सादे लिबास में पहुंचकर गुजरने वाले मालवाहक वाहनों से नाजायज राशि वसूल करते दो पुलिस टीमों को रंगेहाथ पकड़ लिया। वाहनों से नाजायज राशि वसूलते पकड़े गए पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों को एसपी पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शुक्रवार की शाम एसपी ने बताया कि बीती देर रात्रि जब वे चेकिंग में निकले तब शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा चौक पर रात्रि गस्ती में निकली नगर थाना पुलिस की एक टीम द्वारा उस मार्ग से होकर गुजरने वाले ट्रकों सहित अन्य मालवाहक वाहनों से नाजायज राशि की वसूली की जा रही थी।

इसी तरह शेखपुरा -सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर चेवाडा थाना के निकट चेवाड़ा थाना के एक पुलिस टीम द्वारा वाहनों को रोककर उससे नाजायज राशि वसूल की जा रही थी। उन्होंने बताया कि दोनो जगह नाजायज राशि वसूल करते पकड़े गए पुलिस कर्मियों में दोनो थाना के एक -एक एएसआई और 7 पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एसपी द्वारा चेवाडा़ थाना के एएसआई बृजमोहन सिंह , पुलिस जवानों में एक होमगार्ड जवान अनिल सिंह , जिला पुलिस बल के दो जवानों में राजदेव और मो अब्बास को पकड़ा गया।

वहीं शेखपुरा में एएसआई भरत यादव और अन्य जिला बल के जवान है।बता दें कि एसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा कई बार मध्य रात्रि में सादे लिबास में गस्ती पर निकले पुलिस टीमों की चेकिंग गुप्त तरीके से की गई ।जिसमे हर बार के चेकिंग में किसी न किसी थाने के पुलिस कर्मी मालवाहक वाहनों से रंगेहाथ नाजायज राशि वसूल करते पकड़े गए। एक बार तो एसपी खुद गिट्टी लदे ट्रैक्टर के चालक के वेश में शेखपुरा – कसार पथ पर ट्रैक्टर ड्राइव करते गुजर रहे थे। तभी उन्हीं से पुलिस टीम नाजायज राशि की मांग चालक समझकर कर बैठे थे। एसपी के इस कार्रवाई से सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों से चुंगी वसूल करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों के बीच हड़कंप व्याप्त हो गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.