बिहार विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही के तीसरे दिन भी ‘अग्निपथ’ को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है. विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर जमकर नारेबाजी की है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अगुवाई में आरजेडी द्वारा सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं बढ़ते हंगामे को देखते हुए सदन के अंदर और बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. अग्निपथ को लेकर राबड़ी देवी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है. साथ ही उन्होंने इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.
राबड़ी देवी ने कहा कि हम तो जानते हैं सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेगी लेकिन जिन लड़कों पर केस मुकदमा FIR हुआ है उनको तो जेल से निकालिए. नीतीश जी चुप्पी क्यों साधे हैं. इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि ई तो नीतीश कुमार से पूछियेगा ना हमसे क्यों पूछ रहे हैं. वहीं प्रदर्शन पर सरकार के आरोप पर राबड़ी देवी ने कहा कि वो लोग फोटो खिंचवाता है. झाल बचाता है. रोड के किनारे झाल बजा बजाकर मीडिया को बुलाता है. आप लोग तो हमलोग को दिखाते भी नहीं हैं. बीजेपी झाल बजा रही है देश में उसी ने तो आग लगाई है. नीतीश कुमार दबाव में हैं क्या?. इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार दबाव में हैं या कैसे हैं हम नहीं जानते हैं.
इससे पहले मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने अग्निपथ योजना पर जमकर हंगामा किया. राबड़ी देवी की अगुवाई में आरजेडी की ओर से प्रदर्शन किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि अग्निपथ स्कीम को केंद्र सरकार वापस नहीं लेगी. यह हमे पता है. उन्होंने कहा कि हम लोगों को क्यों गुमराह करेंगे? लोग बेवकूफ नहीं है. हम लोग सदन से लेकर सड़क तक इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे. राबड़ी देवी ने कहा कि जिन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें छोड़ दिया जाए और जिन युवाओं पर FIR दर्ज की गयी है उसे सरकार वापस लें.
बता दें कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे और नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए. विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष के विधायकों को शांत करने की कोशिश की। वहीं, शोर-शराबे के बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू किया. विपक्ष के द्वारा सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं बढ़ते हंगामे को देखते हुए सदन के अंदर और बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
Input : LiveCities



Comment here