Breaking News

पटना में कोरोना का कहर, बेउर जेल में एक साथ पॉजिटिव मिले 37 कैदी

पटना. बिहार में कोरोना एक बार फिर से तेज रफ्तार के साथ फैल रहा है. ताजा मामला पटना से है जहां बिहार के सबसे मशहूर बेउर जेल में कोरोना ने कहर बरपाया है. जेल में हत्या, लूट, रंगदारी जैसे अपराध के आरोप में बंद 37 कैदियों को एक साथ कोरोना हुआ है.

एक साथ इतनी संख्या में कोरोना के मरीज पाये जाने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव पाये गए सभी कैदियों को एक ही वार्ड में 24 घंटा के लिए सील किया गया है. पटना के बेऊर जेल में हुए कोरोना के संक्रमण की पुष्टि जेल के सुपरिटेंडेंट ने भी की है. मालूम हो कि रविवार के बाद सोमवार को भी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए थे. बिहार में रोजाना काफी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. इस खबर में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.