Breaking News

Patna University Patel Hostel Raid: छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए कई युवक, मिला था बम बनाने का सामान

पटनाः राजधानी पटना के पटेल हॉस्टल (Patel Hostel Raid) में छापेमारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शनिवार की रात हुई छापेमारी में बम बनाने का सामान मिला था. इस मामले में पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है. हालांकि उनसे पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है. सामान बरामद होने के बाद कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के बयान पर अज्ञात छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसी मामले में पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया था.

इस मामले में कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने एबीपी न्यूज से सोमवार को बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया था. शनिवार की रात ही छापेमारी हुई थी. इस छापेमारी के बाद कुछ युवक हिरासत में लिए गए थे. पूछताछ की गई थी उनसे उसके बाद छोड़ दिया गया था. इसमें फिलहाल आगे की जांच की जाएगी.

क्या था पूरा मामला?

पटना के कदमकुआं थाने की पुलिस शनिवार की रात पटेल हास्टल में छापेमारी करने गई थी. पुलिस ने हॉस्टल के एक कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. इस दौरान जब पुलिस पहुंची तो बम बनाने में जुटे बदमाश विस्फोटक पदार्थ को छोड़ कर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस इसकी जांच में लगी कि वह कमरा किसके नाम से आवंटित है.
 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.