Breaking News

पटना दो पक्षों में भि’ड़ंत, 6 घा’यल:जमीन विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे

पटना के दानापुर स्थित चित्रकूट नगर नासरीगंज वार्ड नंबर 9 में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में दोनों तरफ से जमकर ईंट ,पत्थर और डंडे चले। इस घटना में महिला युवक सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नासरीगंज चित्रकूट नगर के वार्ड संख्या 9 में रास्ता विवाद को लेकर पक्षी राय एवं जीवित राय के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी भयावह हो गई कि दोनों तरफ से जमकर ईंट, पत्थर, रोडे और लाठी-डंडे चलने लगे।

घायल का इलाज चल रहा है।

घायल का इलाज चल रहा है।

इस हादसे में जीवित राय (45 वर्ष), विनय राय (50 वर्ष), भोला कुमारी (21 वर्ष), विशाल कुमार( 14 वर्ष), मंजू देवी (45 वर्ष )सहित कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हैं। मौके पर दानापुर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। दानापुर थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है।

आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पंछी राय एवं जीवन राय के बीच रास्ता का विवाद चल रहा है। सोमवार को इस विवाद को लेकर पंछी राय के बेटे एवं पोते ने मिलकर जीवित राय के परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। जीवत राय ने आरोप लगाया कि पंछी राय एवं उनके कुछ बेटे अपनी दबंगई का परिचय देते हुए रास्ता के विवाद को जानबूझकर उलझा ते जा रहे हैं। दानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.