Breaking News

सुपौल में सहरसा-दरभंगा पैसेंजर में लगाई आग, सुपौल-लोहियानगर रेलवे ढाला के पास लगाई आग,

सुपौल में अग्निपथ का विरोध करते हुए कुछ युवाओं ने पहले लोहियानगर रेलवे ढाला को जाम कर हंगामा शुरू किया।इसी बीच जब सहरसा से दरभंगा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुपौल पहुँची तो लोहियानगर रेलवे ढाला के पास रोककर उसमें आग लगा दी।जिसमें ट्रैन का इंजन धू धू लर जलने लगा।

इस दौरान ट्रेन का ड्राइवर जान बचाकर भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें बचने के दौरान सदर एसडीओ मनीष कुमार के हाथों में चोट आ गई। घटना के बाद एसपी डीएम घटना स्थल पर पहुंचकर खुद धरपकड़ में जुट गए लेकिन उपद्रव करने वाले युवक फरार हो गए।इस घटना में 5 से अधिक युवक मुह पर पट्टी लगाए हुए थे जो मीडिया को कवरेज करने से भी रोक रहे थे।जिससे इस घटना में बड़ी साजिश की बू आ रही है।

हालांकि इस मामले को लेकर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा वीडियो फुटेज लिया गया है ।जिसके बाद पहचान कर कड़ी करवाई की जाएगी।लेकिन आईबी अलर्ट के बाद इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.