Breaking News

पूर्णिया में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:अमौर बाजार में सामान लेकर इधर-उधर भागे फुटपाथी दुकानदार

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत अमौर बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का बुलडोजर चलने से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया। फुटपाथी दुकानदार अपने सामान लेकर इधर उधर भागने लगे।

अमौर बाजार रौटा जाने के लिए मुख्य सड़क मार्ग है। इसके अलावा अमौर बाजार प्रखंड के मुख्यालय भी है। यहां थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय और करीब एक दर्जन सरकारी कार्यालय है। लेकिन फिर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।

पूरे बाजार में सड़क किनारे सड़क अतिक्रमण कर लोगों ने दुकाने सजा लिया है. जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमणकारियों को दुकानें हटाने को लेकर चेतावनी दी गई। लेकिन लोगो ने प्रशासन की आदेश को अनदेखी कर दिया। प्रशासन ने मजबूरन बुलडोजर चला दिया। लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन अधिकारियों ने किसी की एक नहीं सुने और अतिक्रमण हटाते रह गए।

बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बताया कि बांकी के दुकानों को 5 दिन के अंदर हटाने के लिए कहा गया है। यदि समय पर दुकाने नहीं हटाते है तो वैसे लोगों के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.