Breaking News

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश की चे’तावनी

प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की स्थिति मजबूत बनी है. वहीं, उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों तक झारखंड व ओडिशा से गुजर रही है. इसके प्रभाव से राजधानी व इसके आसपास बादल छाए रहेंगे जबकि प्रदेश के उत्तर पूर्व व दक्षिण भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.

शनिवार से रविवार तक प्रदेश के सभी जिलों के एक दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं. प्रदेश में अगले दो दिनों तक प्रदेश में आंधी-पानी के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

गुरुवार को प्रदेश के बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के शेष शहरों के तापमान में वृद्धि देखी गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.