मुंगेर जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह पंचायत के शिवगंज गांव निवासी 60 वर्षीय पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी एवं CRPF के जवान रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू की मौत बुधवार की देर रात गया में ड्यूटी जाने के दौरान हार्ड अटैक से हो गई।
वहीं फौजी जवान के मौत की सूचना मिलते ही परिजन सहित मुंगेर खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते ही खिलाड़ी और खेल प्रेमी शोकाकुल हो गए। जबकि उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवगंज दरियारपुर निवासी रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू CRPF में थे। वर्तमान में वे झारखंड के चतरा CRPF कैंप में थे। वे योगदान देने के लिए चतरा जाने के लिए गया गया। रेलवे स्टेशन पर उतरे जहां उनके पेट में दर्द हुआ उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गया मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया। जहां उनकी बुधवार को मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर सुनते ही गया एवं चतरा CRPF कैंप से जवानों की टीम पहुंची। जहां से गुरुवार को उनका शव पैतृक गांव शिवगंज लाया गया। मृतक जवान का शव आज गुरुवार को देर शाम तक आने की संभावना है। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए। फौजी के निधन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक फौजी जवान मुंगेर जिला में रमेश उर्फ पप्पू झोटहवा फुटबॉलर के नाम से प्रसिद्ध था। टॉउन क्लब की टीम से वह खेलता था। बिहार टीम से भी वे कई बार खेल चुके है। उनके निधन पर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार अरूण, राजेश पासवान, भवेश कुमार सिंह, खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक परिजनों का अंतिम संस्कार आज ही मुंगेर के लाल दरवाजा घाट पर किया जाएगा।







Comment here