Breaking News

वैशाली में अगलगी पीड़ि’तों को मिला मुआवजा, हाजीपुर विधायक ने 23 अग्नि पी’ड़ित लाभुकों को दिया चेक

वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड के इस्माइलपुर पंचायत के इस्माइलपुर गांव में आज हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह , उपप्रमुख नंदकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से 23 अग्निपीड़ित लाभुकों को चेक वितरण किया। 23 लाभुकों को 98 सौ का प्रति लाभुकों को वितरण किया गया।

23 अग्नि पीड़ित लाभुकों को मिला चेक

मरक्षीया देवी,रामलगन साहनी,महेश सहनी, गोलू कुमार,शांति देवी,हजारी साहनी,दीपक साहनी,शर्मिला देवी,सुधीर साहनी,लक्ष्मी देवी,बालेश्वर साहनी,रंगीला कुमारी,भोला साहनी,परमानंद साहनी,रामबृक्ष साहनी,मदन साहनी,जीतन साहनी,ललिता देवी समेत अन्य लाभुकों को चेक दिया गया।

इस अवसर पर हाजीपुर बीजेपी विधायक अवधेश सिंह, प्रखंड के उप प्रमुख नंद किशोर सिंह,हाजीपुर राजस्व अधिकारी सुष्मिता आनंद,अंचल नाजिर हंसराज पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,सत्येंद्र कुमार सिंह,रविन्द्र सिंह,रामबाबू सिंह,इंद्रमोहन सिंह,रविंद्र कुमार सिंह समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

मालूम हो कि बीते 19 मार्च को सदर प्रखंड के इस्माईलपुर गांव के वार्ड संख्या 02 में एक घर मे खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण भीषण आग लग गई थी। आग देखते देखते करीब 24 झोपड़ीनुमा घरों को अपने चपेट में ले लिया और धू धू कर सभी घरों का सामान जलकर राख हो गया था।जिसमे लाखों रुपये की सामान जलकर राख हो गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.