Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने से लड़की का पैर कटा:लड़की गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल की गई रेफर

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक लड़की के गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना हाजीपुर-बरौनी रेल खंड के तेघड़ा स्टेशन के समीप की है। घायल लड़की की पहचान भगवानपुर प्रखंड के काजी रसलपुर पंचायत के धर्मदेव राय के लगभग 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई। इस दुर्घटना में लड़की का पैर कट गया।

घायल लड़की को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए तेघरा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया । जहां स्थिति गंभीर देख कर उसे बेगूसराय सदर अस्पताल एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर बरौनी जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

बरौनी जीआरपी के एसआई कृष्णा प्रसाद चौधरी ने बताया कि बुधवार की शाम तेघड़ा स्टेशन से जानकारी मिली की ट्रेन से एक लड़की ट्रेन से कटकर घायल हो गई है। ट्रेन से कटने के क्रम में उसका एक पैर कट गया है। जिसके बाद जांच पड़ताल के क्रम में पता चला है कि तेघड़ा में उसका प्राथमिक उपचार कर बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहरहाल लड़की किस ट्रेन से दुर्घटना की शिकार हुई है। इसका पता नहीं चल पा रहा है जल्द ही पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

इधर तेघड़ा से बेगूसराय जाने के क्रम में एंबुलेंस को एनएच 31 पर जाम का भी सामना करना परा । बताते चलें कि एक राजनीतिक संगठन भारत बंद बुलाया जाने के कारण शहर के एनएच 31 पावर हाउस चौक पर सुबह से ही सड़क जाम किया गया था। जिससे बेगूसराय जिले का यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से प्रभावित हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.