Breaking News

कोयम्बतूर ले जाए जा रहे 3 नाबालिग बरामद जहानाबाद के बच्चों को पटना रेल पुलिस ने किया बरामद

जहानाबाद जिले के रहने वाले तीन नाबालिग बच्चों को कोयम्बतूर ले जाया जा रहा था। उन्हें काम लगवाने और उसके एवज में अच्छी रकम दिलवाने का झांसा दिया गया था। मगर, काम क्या करना है? इस बारे में बच्चों को कुछ बताया नहीं गया था। इनकी संदिग्ध परिस्थितियों को देख पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की टीम ने इन्हें पकड़ा। जब जांच-पड़ताल की तो मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग का निकला।

पटना जंक्शन रेल थाना की पुलिस के अनुसार पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी। पूर्वी छोड़ पर पार्सल ऑफिस के सामने ट्रेन का जनरल कोच लगा था। वहीं पर बच्चों को लेकर जा रहे 30 साल के एक युवक पर नजर पड़ी। इनकी हालत को देख इन्हें डिटेन किया गया। थाना लाकर पूछताछ की गई। तब युवक ने अपना नाम सुधीर कुमार बताया। वो जहानाबाद जिले के मखदुमपुर का रहने वाला है। जिन बच्चों को इसके पास से बरामद किया गया, वो भी उसी इलाके के रहने वाला हैं।

कोयम्बतूर ले जाने के बाद बच्चों को एक फैक्ट्री में मजदूरी करवाने के लिए रख देता। इसके एवज में उसे मोटी रकम मिलती। यह काम सुधीर कब से कर रहा है? इस बारे में पूछताछ चल रही है। इसके खिलाफ IPC, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और लेबर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, बच्चों को चाइल्ड लाइन के जरिए फिलहाल शेल्टर होम भेजा गया। इनके परिवार से कॉन्टैक्ट करने की पहल चल रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.