Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला पर न’शीला स्प्रे छि’ड़ककर दु’ष्कर्म, घर मे सोयी थी महिला

नशीला स्प्रे छिड़ककर व लोहे के दबिया का भ’य दिखाकर रात में महिला से दु’ष्कर्म किया गया। महिला अपने घर मे सो रही थी।महिला के वि’रोध करने पर आ’रोपी ने उसपर हम’ला कर दिया। महिला पर लोहे की दबिया से वा’र किया गया। इसमे वह गंभीर रूप से घा’यल हो गई। घट’ना के दौरान महिला चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चि’ल्लाने की आवाज सुनकर गोत’नी व सास मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों ने आ’रोपी युवक को पहचान लिया। जिसके बाद दोनों मिलकर आरो’पी को पकड़ना चाही, लेकिन वह फरार हो गया।

वहीं, घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहा उसका इलाज किया गया। मामले में महिला ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन सौपी है। इसमें गांव के ही एक युवक को नामजद आरोपित बनाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में कोलकाता में थे। सास की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह करजा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके से सुसुराल पहुंची। रात के करीब साढ़े नौ बज रहे थे। वह कमरे में सोई हुई थी।

इस बीच आरोपी उसके कमरे में घुस गया। उसके हाथ में दबिया व नशीला स्प्रे था। वह उसका कपड़ा फाड़ने लगा। विरोध करने पर दबिया से हमला कर घायल कर दिया। उसके ऊपर नशीला स्प्रे का भी छिड़काव कर दिया। महिला किसी तरह वहां से भागना चाही। लेकिन आरोपी उसे पकड़ कर रेप करने लगा। महिला ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून निकल रहा है। उसके शरीर में दर्द और सूजन है। इस घटना से उसे शारीरिक व मानसिक क्षति हो रही है। इधर, सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.