Breaking News

मुजफ्फरपुर : प्रेमिका को मां- बाप से खतरा, कोर्ट मैरिज करने के बाद युवक-युवती थाने पहुंचे

कोर्ट मैरेज के बाद सिकंदरपुर के प्रेमी-प्रेमिका सोमवार को नगर थाने पहुंचे। लड़की ने कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। लड़की ने अपनी मां- बाप से खतरा बता पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में लेते हुए लड़की व लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी। लड़की की मां अपने परिवार के सदस्यों के साथ नगर थाने पहुंची। लड़की की मां ने थाने में लिखित दिया कि बेटी की शादी से कोई समस्या नहीं है। हम लोगों को कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को घर भेज दिया। थानेदार ने कहा कि लड़की बालिग है। लड़की पक्ष ने अपनी सहमति दे दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.