Breaking News

बेवफाई में जान देने वाले पति का सु’साइड नोट, लिखा-पत्नी को BF के साथ सोते देखा था

नालंदा में शादी के 7 साल बाद क्लासमेट के संग पत्नी के भागने के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें लिखा है कि जब घर से भागी पत्नी को वापस लाने गया पहुंचा तो वहां उसे बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सोता देखा। इसके बाद जीने का कोई मतलब नहीं था। मैं इतना दुखी हो गया कि उसने घर वापस आकर फांसी लगा अपनी जान दे दी। दंपती के दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।

मामला लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी का है। यहां रविवार की रात चंद्रदेव कुमार ने घर में फांसी के फंदे से लटक अपनी जान दे दी। उसकी जेब से बरामद सुसाइड नोट में उसने पत्नी की बेवफाई की सारी बातों का जिक्र किया है। रामचंद्रपुर बाजार समिति में आलू और प्याज का व्यापार करता था। 2015 में युवक की शादी छबीलापुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में हुई थी। शादी के बाद 2 बच्चे हुए। एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।

दंपती के बच्चे।

दंपती के बच्चे।

8 मई से गायब थी पत्नी

सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘पत्नी का उसके क्लासमेट और एक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध है। उसे समझाने की काफी कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। इसी वजह से वह अपनी जान दे रहा है। पत्नी 8 मई से घर से गायब थी और गया में रह रही है। जब अपनी पत्नी को लाने गया पहुंचा तो उसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध हालत में सोते हुए देख लिया था। इसके पूर्व भी बॉयफ्रेंड को कई बार घर में भी पकड़ा था। मना करने के बावजूद उसके गैरहाजिरी में दोनों चोरी छुपे मिला करते थे’। चंद्रदेव के परिवारवाले बेटे को खोने के गम में आंसू बहा रहे हैं।

बता दें मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था। इसमें उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। अवैध संबंध के कारण दोनों के बीच हमेशा विवाद हुआ करता था। इसी विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजन पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी उसने इस बात का जिक्र किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दी गई है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.