मधुबनी के मधवापुर इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी अखरहरघाट के जवानों ने 1620 बोतल नेपाली देशी शराब एवं एक बाइक के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सेउली घाट निवासी गणेश कुमार यादव एवं मधवापुर थाना क्षेत्र के बलबा निवासी बिपिन कुमार के रुप मे बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवान गश्ती पर थे तभी बॉर्डर पीलर संख्या 291/08 से 100 मीटर अंदर भारतीय सीमा में एक बाइक पर दो युवक बोरा मे शराब भरकर लेकर आ रहा था। जिसे गश्त कर रहे एस एस बी जवानो ने रोक कर दोनो से पुछताछ की गई और दोनो की तलाशी के दौरान पास से जिसमे नेपाली देशी शराब पाया गया हुआ।
गिरफ्तार दोनो तस्कर से पूछताछ करने पर बताया कि कुछ दूरी पर 12 बोरा शराब और है। जिसे जवानों के जब्त कर गिनती किया तो कुल 1620 बोतल नेपाली देशी शराब पाया गया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी के इंचार्ज ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी कर जब्त शराब सहित बाईक के साथ दोनो तस्कर को साहरघाट थाना को सौंप दिया गया है।


इधर थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि एसएसबी के द्वारा सौंपे गए जब्ती सूची के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है





Comment here