सीतामढ़ी। जिले के सुरसंड नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों को विगत तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण सोमवार को आक्रोशित सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नगर पंचायत कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सफाई कर्मियों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनलोगों को अभी भी पुराने दर का ही मानदेय दिया जा रहा है। जबकि वो भी मानदेय समय पर नही दिया जा रहा है।
मानदेय देने के लिए संवेदक को कहते है तो जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है। ऐसे में हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सभी सफाई कर्मियों ने एक स्वर में समय पर मानदेय देने और मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग की। वही जब तक मानदेय का भुगतान नहीं होगा तब तक काम ठप रखने व आंदोलन जारी रखने का चेतवानी दी है।
किसी माह में 20 दिन तो किसी माह में 25 दिन का मिलता है मानदेय
कर्मी लालू मल्लिक व सुनील मल्लिक ने बताया कि हमलोगों प्रत्येक माह में 28 से 30 दिन काम करते है। इसके बावजूद संवेदक द्वारा हमलोगों को किसी माह में 20 दिन तो किसी माह 25 दिन का ही मानदेय दिया जाता है। ऐसे में हमलोगों द्वारा इसकी शिकायत संवेदक से करने पर पैसा ना देने और काम से निकालने की धमकी दी जाती है। उन्होंने ने कहा कि बरसात के दिनों में पानी से बचाव के लिए ना तो ग्लांब्स दिया जाता है और ना ही जूता। ऐसे में बीमार होने का भी खतरा बना रहता है।







Leave a Reply