विश्वविख्यात शाही लीची काे देश के विभिन्न हिस्सों तक जल्द पहुंचाने तथा इसमें आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार का डीडीसी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में लीची टास्क फाेर्स की विशेष बैठक हुई। बैठक में लीची उत्पादक संघ, किसान व व्यापारियों द्वारा लीची के सीजन में वाहनों का पुलिस द्वारा राेके जाने तथा नाे पार्किंग जाेन में घुसने से मना करने से परेशानी का मामला उठाया।
डीडीसी ने लीची वाहनों काे पुलिस द्वारा नहीं राेके जाने तथा लीची के वाहनों काे नाे पार्किंग जाेन में घुसने पर नहीं राेकने का आदेश देने का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक उद्यान ने जिले के लीची काे निर्बाध तरीके से बाहर भेजने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह बैठक बुलाई थी।
लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने इसके लिए पुलिस की विशेष सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की। किसान भाेलानाथ झा ने बाहर से आने वाले व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक करने की मांग की, ताकि किसानाें का शोषण रुक सके।
पवन एक्स. में पार्सल वैन नहीं लगने की सूचना से किसान परेशान
रेलवे अधिकारी द्वारा लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह काे इस बार मुंबई लीची भेजने क लिए पवन एक्सप्रेस में अलग से पार्सल वैन नहीं लगने की सूचना दी। इस ट्रेन में क्षमता के अनुसार 22 यात्री बाेगी का रिजर्वेशन हाेने तथा इंजन की क्षमता इससे अधिक नहीं हाेने की जानकारी दी गई। लेकिन, संघ के अध्यक्ष ने कहा कि पवन एक्सप्रेस का समय शाम में हाेने से उसी दिन ताेड़ी गई लीची मुंबई भेजी जाती है। लेकिन, दूसरी ट्रेन से भेजने पर किसान व व्यापारियों काे नुकसान हाेगा।







Leave a Reply