Breaking News

राजनीति के पिता-पुत्र में अब सार्वजनिक बयानबाजी, CM नीतीश ने बिना नाम लिया दिया जवाब

अब तक चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नीतीश कुमार से अपने रिश्ते को पिता पुत्र जैसा बता रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा अब वह नीतीश कुमार के हर सवाल का जवाब देने लगे। CM नीतीश कुमार ने आज प्रशांत किशोर के लगाए गए आरोप पर कि बिहार में कुछ विकास नहीं हुआ इस पर कहा था कि यह देखने वाली बात है और यह महसूस करने वाली बात है। सत्य को देखना चाहिए। इस पर प्रशांत किशोर ने भी पलट कर जवाब दिया है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके नीतीश कुमार को जवाब दिया है कि नीतीश जी ने ठीक कहा – महत्व सत्य का है और सत्य यह है कि 30 साल के लालू-नीतीश के राज के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। बिहार को बदलने के लिए एक नयी सोंच और प्रयास की ज़रूरत हैं और यह सिर्फ़ वहाँ के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है।

नीतीश ने मीडिया से कहा था- आपलोग ही बता दीजिए

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया था कि पिछले 15 सालों में बिहार का विकास नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल पूछे जाने पर कहा था कि यह तो आप लोग ही बता सकते हैं कि बिहार का विकास किया है कि नहीं किया है। कौन क्या बोलता है उसका उसका कोई महत्व नहीं है। महत्व है सत्य का। आप सब जानते हैं कि क्या हुआ है, कितना काम किया गया है। इन सब चीजों का तो हम आपसे आग्रह करेंगे खुद ही देखिए।

सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर का बिना नाम लिए कहा कि हम लोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं। कोई क्या बोला, उसका हम जवाब दें। लेकिन यह तो आप खुद जानते हैं आप ही लोग बता दीजिए, जवाब दे दीजिए हम तो यही आग्रह करेंगे। इसका जबाब पीके ने ट्वीट के जरिये दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.