Breaking News

मुजफ्फरपुर में युवक का म’र्डर: दिल्ली से लौटकर आया था, खेत से मिली ला’श

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्तिथ बरौली गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक दिल्ली से लौटकर मुजफ्फरपुर आ रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव बरौली गांव स्तिथ एक स्कूल के समीप खेत मे पड़ा मिला। मृतक के गर्दन पर चाकू से हमला करने के निशान पाए गए है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भाड़ी भीड़ जुट गई। लोगों मे मामले की जानकारी कुढ़नी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।

मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामचंद्रा निवासी 32 वर्षीय अरुण महतो के रूप में कई गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी व मा का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अरुण दिल्ली में रहकर काम करता था। वहां से वह लौटकर अपने घर आ रहा था। इसको लेकर उसने अपनी पत्नी को कॉल भी किया था। लेकिन, वह घर पहुंचा नहीं। इधर, मामले में गांव के पूर्व मुखिया जवाहरलाल यादव ने बताया कि युवक दिल्ली में रहता था। वह अपने घर आ रहा था। कच्ची पक्की पहुंचने के बाद उसने पत्नी को कॉल कर आने की जानकारी दिया था।

सुबह में जब लोग टहलने निकले तो देखा कि एक युवक बेहोश पड़ा है। उसके पास जब लोग पहुंचे तो देखा कि खून पसरा हुआ है। गर्दन पर छुरा के निशान है। जिसके बाद खबर आग के तरह पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद मामले की जानकारी कुढ़नी पुलिस को दी गई। इधर, थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। छानबीन की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.