Breaking News

मुजफ्फरपुर में 12 वर्षीय बच्ची से रे’प, तीन बच्चों का पिता पीड़ि’ता को झाड़ियों में ले गया

मुज़फ़्फ़रपुर में तीन बच्चे के पिता ने 12 वर्षीय मासूम के साथ कब्रिस्तान के झाड़ी में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र का है। जहां 3 बच्चे के पिता ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि शोर मचाने पर बच्ची की चाची दौड़ी भागी मौके पर पहुंची। वहां पहुंची तो उसके होश उड़ गए। देखा कि आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। वही, घटना की सूचना गायघाट पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गायघाट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई है।

आरोपी गायघाट इलाके का रहने वाला विकास शर्मा है। उसकी साइकिल की दुकान है। उसके खिलाफ बच्ची के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि उसकी बच्ची बकरी चराने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा। सुनसान जगह देखकर आरोपी ने उसे कब्रिस्तान के झाड़ियो में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक दिया। फिर, जबरन उसके दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची के चीखने की आवाज पर उनकी चाची मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि आरोपी बच्ची के सीने के ऊपर चढ़ा हुआ है। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। फिर, उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है। इधर, पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। जबकि, बच्ची का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.